सलमान खान फिल्मों की सूची: सलमान खान इस ईद अपनी मच अवेटेड फिल्म सिकंदर के साथ सिनेमाहॉल में वापसी करने वाले हैं. ये फिल्म एआर मुरुगदॉस ने डायरेक्ट की है. इसलिए सलमान खान के फैंस को फिल्म से पुष्पा 2 और छावा जैसे कमाल की उम्मीद है. सलमान खान की पिछली फिल्म टाइगर 3 बेशक हिट फिल्म थी, फिर भी वो उतनी कमाई नहीं कर पाई थी जिससे सलमान का स्टारडम जस्टिफाई हो सके.
हालांकि, सिकंदर को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म फिर से सलमान खान का वो दौर लौटाने में कमायाब होगी जो वॉन्टेड से लेकर सुल्तान और टाइगर सीरीज की शुरुआती दो फिल्मों तक चला. इससे पहले कि सिकंदर रिलीज हो ये भी जान लेते हैं कि सलमान खान ने अभी तक कितनी फिल्में की हैं और उनमें से कितनी हिट, कितनी फ्लॉप और कितनी ब्लॉकबस्टर रहीं.
सलमान खान की कितनी हिट-कितनी फ्लॉप?
37 साल पहले सलमान ने 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड डेब्यू किया था. हालांकि, इसमें वो सपोर्टिंग रोल में थे. इसके बाद वो 1989 की फिल्म मैंने प्यार किया में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए. ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई और सलमान खान इंडस्ट्री के चहेते स्टार बन गए. नीचे लिस्ट में जानेंगे कि सलमान खान ने कितनी हिट/सुपरहिट और कमाई के लिहाज से एवरेज फिल्में की हैं.
सलमान खान की हिट फिल्में (Salman Khan Hit Films List)
सलमान खान अपने करियर में कुल 37 हिट/सुपरहिट और एवरेज फिल्मों का हिस्सा रहे. हालांकि, इस लिस्ट में कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिन्हें उनके स्टारडम की वजह से फैंस हिट नहीं मानते जैसे ट्यूबलाइट, रेस 3 और राधे. लेकिन इन फिल्मों ने भी नेगेटिव रिव्यूज के बावजूद मेकर्स को नुकसान नहीं होने दिया.
फिल्म | साल | वर्डिक्ट |
बागी | 1990 | हिट |
सनम बेवफा | 1991 | सुपरहिट |
साजन | 1991 | सुपरहिट |
जीत | 1996 | हिट |
जुड़वा | 1997 | हिट |
प्यार किया तो डरना क्या | 1998 | हिट |
जब प्यार किसी से होता है | 1998 | हिट |
बंधन | 1998 | हिट |
बीवी नंबर 1 | 1999 | सुपरहिट |
हम दिल दे चुके सनम | 1999 | हिट |
दुल्हन हम ले जाएंगे | 2000 | हिट |
हर दिल जो प्यार करेगा | 2000 | एवरेज |
चोरी चोरी चुपके चुपके | 2001 | हिट |
हम तुम्हारे हैं सनम | 2002 | हिट |
तेरे नाम | 2003 | हिट |
बागबान | 2003 | हिट |
गर्व | 2004 | हिट |
मुझसे शादी करोगी | 2004 | हिट |
लकी-नो टाइम फॉर लव | 2005 | एवरेज |
मैंने प्यार क्यों किया | 2005 | हिट |
नो एंट्री | 2005 | सुपरहिट |
पार्टनर | 2007 | सुपरहिट |
वॉन्टेड | 2009 | सुपरहिट |
वीर | 2010 | एवरेज |
रेडी | 2011 | हिट |
बॉडीगॉर्ड | 2011 | सुपरहिट |
एक था टाइगर | 2012 | सुपरहिट |
दबंग 2 | 2012 | सुपरहिट |
जय हो | 2014 | एवरेज |
प्रेम रतन धन पायो | 2015 | सुपरहिट |
ट्यूबलाइट | 2017 | एवरेज |
रेस 3 | 2018 | एवरेज |
भारत | 2019 | एवरेज |
दबंग 3 | 2019 | एवरेज |
राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई | 2021 | एवरेज |
किसी का भाई किसी की जान | 2023 | एवरेज |
टाइगर 3 | 2023 | हिट |
सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्में (Salman Khan Blockbusters List)
सलमान खान अपने समकालीन एक्टर्स की तुलना में सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले एक्टर हैं. कई एक्टर्स की तो इतनी हिट फिल्में भी नहीं हैं जितनी उन्होंने ब्लॉकबस्टर दे दी हैं. सलमान अपने करियर में कुल 10 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं.
जहां आमिर खान के पास सिर्फ 6 ब्लॉकबस्टर हैं, तो वहीं अजय देवगन के पास सिर्फ 4. अक्षय कुमार की बात करें तो उनके पास सिर्फ 2 ब्लॉकबस्टर हैं. इस लिस्ट में खुद शाहरुख खान भी उनसे पीछे रह गए हैं. उनके पास सिर्फ 8 ब्लॉकबस्टर हैं. इस लिस्ट में हमने शाहरुख खान की फिल्म पठान को भी रखा है. इसमें सलमान खान का कैमियो था और उनके कैमियो की वजह से फिल्म की हाइप और बढ़ गई थी.
फिल्म | साल | वर्डिक्ट |
मैंने प्यार किया | 1989 | ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर |
हम आपके हैं कौन | 1994 | ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर |
करन अर्जुन | 1995 | ब्लॉकबस्टर |
कुछ कुछ होता है | 1998 | ब्लॉकबस्टर |
हम साथ साथ है | 1999 | ब्लॉकबस्टर |
किक | 2014 | ब्लॉकबस्टर |
बजरंगी भाईजान | 2015 | ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर |
सुल्तान | 2016 | ब्लॉकबस्टर |
टाइगर जिंदा है | 2017 | ब्लॉकबस्टर |
पठान | 2023 | ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर |
सलमान खान की फ्लॉप फिल्में (Salman Khan Flop Movies List)
सलमान खान अपने 37 साल के करियर में कुल 27 फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. इनमें से साउथ फिल्म गॉडफादर को भी हम उनकी ही फ्लॉप फिल्मों में गिन रहे हैं, भले ही उसमें उनका कैमियो रहा हो. इसकी वजह ये है कि उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा चेहरा होने की वजह से फिल्म में कैमियो में रखा गया था. हालांकि, चिरंजीवी के लीड रोल वाली ये फिल्म फ्लॉप रही.
फिल्म | साल | वर्डिक्ट |
बीवी हो तो ऐसी | 1988 | फ्लॉप |
चांद का टुकड़ा | 1994 | फ्लॉप |
अंदाज अपना अपना | 1994 | फ्लॉप |
वीरगति | 1995 | फ्लॉप |
खामोशी द म्यूजिकल | 1996 | फ्लॉप |
औजार | 1997 | फ्लॉप |
जानम समझा करो | 1999 | फ्लॉप |
हैलो ब्रदर | 1999 | फ्लॉप |
चल मेरे भाई | 2000 | फ्लॉप |
कहीं प्यार न हो जाए | 2000 | फ्लॉप |
तुमको न भूल पाएंगे | 2002 | फ्लॉप |
ये है जलवा | 2002 | फ्लॉप |
फिर मिलेंगे | 2004 | फ्लॉप |
दिल ने जिसे अपना कहा | 2004 | फ्लॉप |
क्योंकि | 2005 | फ्लॉप |
सावन- द लव सीजन | 2006 | फ्लॉप |
जानेमन | 2006 | फ्लॉप |
बाबुल | 2006 | फ्लॉप |
सलाम-ए-इश्क | 2007 | फ्लॉप |
मारिगोल्ड-ऐन एडवेंचर इन इंडिया | 2007 | फ्लॉप |
गॉड तुसी ग्रेट हो | 2008 | फ्लॉप |
हीरोज | 2008 | फ्लॉप |
युवराज | 2008 | फ्लॉप |
मैं और मिसेज खन्ना | 2009 | फ्लॉप |
लंदन ड्रीम्स | 2009 | फ्लॉप |
अंतिम द फाइनल ट्रुथ | 2021 | फ्लॉप |
गॉडफादर | 2022 | फ्लॉप |
बॉक्स ऑफिस पर क्या है सलमान खान का सक्सेस रेट
ऊपर टेबल में बताई गई सभी फिल्मों को जोड़ें तो सलमान ने 27 फ्लॉप , 37 हिट/एवरेज और 10 ब्लॉकबस्टर मिलाकर 74 फिल्में की हैं. इनमें से उनका सक्सेस रेट निकालने के लिए ब्लॉकबस्टर, हिट-सुपरहिट और एवरेज फिल्मों को एक कैटेगरी में रखे और फ्लॉप्स को एक कैटेगरी में, तो सलमान खान ने अपने करियर में 63.5 प्रतिशत से ज्यादा सफलता पाई है, तो वहीं उनका फेल्योर रेट 36 प्रतिशत के आसपास जाकर बैठता है.
सिकंदर के साथ रचेंगे इतिहास
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की सिकंदर को लेकर जैसा बज है और फिल्म से जुड़े जो पॉजिटिव पॉइंट्स हैं, जैसे कि ईद रिलीज, गजिनी डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस और सलमान का स्टारडम, ये सब मिलाकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म शायद पुष्पा 2, दंगल, बाहुबली, स्री 2, जवान-पठान जैसी तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दे.
फिल्म का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस इस बात पर भी डिपेंड करेगा कि फिल्म कैसी है और उसे लेकर वर्ड ऑफ माउथ कैसा है. वैसे इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की कुछ और वजहें भी हैं जो आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
(नोट- यहां इस्तेमाल किए गए आंकड़े बालीवुड हंगामा और पब्लिक डोमेन में मौजूद अलग अलग स्रोतों से लिए गए हैं)