भोजपुर के भीम सिंह भवेश को पद्मश्री सम्मान: मुसहर समुदाय के उत्थान के लिए किया काम, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी कर चुके सम्मानित – Bhojpur News

Spread the love share


आरा के रहने वाले हैं भीम सिंह भवेश।

भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 के नाम की घोषणा कर दी है। लिस्ट में भोजपुर के वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी भीम सिंह भवेश का नाम शामिल है। इसकी घोषणा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नाम संदेश के दौरान की। भवेश भोजपुर जिले के दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं,

भीम सिंह भवेश 22 साल से अपनी संस्था नई आशा चला रहे हैं। इसके माध्यम से समाज के सबसे हाशिए पर पड़े मुसहर समुदाय के उत्थान के लिए काम किया। इसी के लिए उन्हें सम्मान दिया जा रहा है।

2024 में पटना में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी भीम सिंह भवेश को सम्मानित किया था।

भीम सिंह ने करीब 8000 से ज्यादा मुसहर समुदाय के बच्चों का सरकारी स्कूलों में नामांकन करवाया और उन लोगों के लिए एक लाइब्रेरी भी खोली। भीम सिंह बच्चों को डॉक्यूमेंट और फॉर्म भरवाने में मदद करते हैं। भोजपुर और बक्सर जिले में इन्होंने 100 से ज्यादा मेडिकल कैंप लगाए और कोरोना काल में भी लोगों की काफी मदद की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पद्मश्री की घोषणा।

‘मन की बात’ के 110वें एपिसोड में खूब हुई थी सहारना

‘मन की बात’ के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन-जिन गणमान्य व्यक्तियों का उल्लेख किया है, उन्हें 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली में राष्ट्रीय महत्व के विशेष स्थानों का दौरा भी प्रस्तावित है।

बता दें कि मोदी ने ‘मन की बात’ के 110वें एपिसोड में भोजपुर निवासी समाजसेवी और पत्रकार भीम सिंह भवेश की विशेष चर्चा की थी। उन्होंने मुसहर समुदाय के उत्थान में डॉ. भवेश के प्रयासों की खूब सराहना की थी। कहा था कि बिहार के भोजपुर में भीम सिंह भवेश ने अपने क्षेत्र के मुसहर जाति के लोगों के लिए बहुत काम किया है।

मां आरण्य देवी मंदिर ट्रस्ट के हैं मुख्य संरक्षक हैं भवेश।

मां आरण्य देवी मंदिर ट्रस्ट के हैं मुख्य संरक्षक हैं भवेश।

5 वर्षों में 4 पुस्तकें लिखी

समाजसेवी सह पत्रकार डॉ. भीम सिंह ‘भवेश ‘कलम के धनी व्यक्ति हैं। उन्होंने हाल के 5 वर्षों में 4 पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘सानिध्य का संस्मरण’, ‘हाशिए पर हसरत’, ‘कलकत्ता से कोलकाता’ और ‘नेम प्लेट’ शामिल हैं। वर्तमान में आरा शहर की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ कराने का श्रेय भी भवेश का है। वे मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भी है।

22 साल से मुसहर जाति के बच्चों को पढ़ा रहें।

22 साल से मुसहर जाति के बच्चों को पढ़ा रहें।

दो दशक से मुसहर समाज के उत्थान में लगे हैं भवेश

आरा शहर के मदन जी हाता और मूल रूप से आरा सदर प्रखंड के लक्षणपुर निवासी समाजसेवी सह पत्रकार भीम सिंह भवेश ने शुरुआती दौर से ही मेहनत की। उन्होंने एमए और एलएलबी किया। इसके बाद पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

7 भाइयों में मंझले भवेश 1992 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इसके बाद समाजसेवा से जुड गए। वे ‘नई आशा’ नामक संस्था से जुड़े। इस दौरान उन्होंने मुसहर समाज के लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया। वे विगत 2 दशक से मुसहर समाज के लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।



Source link


Spread the love share