शादीशुदा प्रेमिका के घर मिला युवक का शव: जमुई में 2 महीने से था लड़की के साथ अफेयर; पीठ-कमर पर जख्मों के निशान – Jamui News

Spread the love share


जमुई में एक युवक का शव शादीशुदा प्रेमिका के घर में मिला है। मृतक युवक की पहचान विक्रम हेंब्रम (22) के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों ने तुरंत गरही थाना पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध शास्त्री अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में

मामला गरही थाना क्षेत्र के हड़कार पंचायत के महेंद्रू गांव का है। मृतक के पिता अनिल हेंब्रम ने बताया कि उनका बेटा विक्रम करीब दो महीने से पानो सोरेन नाम की लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग में था। अक्सर उसके घर आता-जाता था। वह लड़की के साथ ही दो महीने से रह रहा था।

पिता ने बताया कि लड़की पहले से शादीशुदा थी। झाझा के खिरिया गांव में उसका ससुराल था। करीब दो महीने पहले वह अपने ससुराल से भागकर मायके आ गई थी। तब से विक्रम के साथ रहने लगी थी।

मृतक के परिजनों की फोटो।

विक्रम के पीठ और कमर पर जख्मों के निशान

परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की के परिवार वालों ने विक्रम की हत्या कर दी। पिता ने बताया कि जब वे घटना के बाद लड़की के घर पहुंचे, तो उन्होंने विक्रम के पीठ और कमर पर जख्मों के निशान देखे। उन्होंने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया

पुलिस ने अब तक लड़की पानो सोरेन, उसके पिता और दो अन्य को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। गांव के लोगों का कहना है कि विक्रम फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था और पिछले दो महीनों से लड़की के साथ रह रहा था।

गरही थाना अध्यक्ष अदरूद्ध शास्त्री ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पुलिस जांच कर रही है। युवक लड़की के घर पर ही दो महीने से रह रहा था। मंगलवार शाम जैसा लड़की के परिजन ने बताया गया कि विक्रम का पेट दर्द हुआ था। अभी तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply