पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
मुजफ्फरपुर में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घर के बाहर से उसका शव बरामद किया गया। परिजन पति पर हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस मामले की जांच मंजूरी हुई है। मामला जिले के बेनीबाद था
।
बेनीबाद थाना क्षेत्र के तेजौल गांव निवासी रूपेश कुंवर की शादी कंचन देवी से वर्ष 2013 में हुई। दोनों को एक लड़का और दो लड़की को जन्म दिया। पूरा परिवार खुशी खुशी रह रहा था। लेकिन बीते कुछ महीनों से रूपेश और कंचन के बीच विवाद शुरू हो गया। रूपेश कंचन पर मायके से पैसा मंगवाने का दबाव डाल रहा था। लेकिन कंचन बार बार इनकार रही थी। जिस कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
मंगलवार की देर रात कंचन का मिला शव
इसी बीच मंगवाल की देर रात कंचन का शव घर से मिला। जिसके बाद यह बात दंगल की तरह फैल गई। मौके आपे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी बेनीबाद थाना की पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांचोपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आज (बुधवार) को एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टिम ने मौके से कई साक्ष्य एकत्रित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतका का भाई बोला- दीदी को रूपेश ने ही मार डाला
कंचन के भाई गौतम ने बताया कि रूपेश अक्सर दीदी के साथ मारपीट करता था। पैसा का डिमांड करता था। मेरी बहन को रूपेश ही गला दबा कर मार दिया है।
पूरे मामले पर बेनीबाद थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि एक महिला का शव मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला के गला पर जख्म का निशान था। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।