साइबर ठगी की शिकार हुई थी महिला: चार महीने बाद पुलिस ने लौटाया 1 लाख 698 रुपए, 5 किस्तों में अपराधियों ने ठगे थे रुपए – Darbhanga News

Spread the love share



साइबर ठगी की शिकार हुई मुन्नी देवी को पैसा वापस करती दरभंगा साइबर थाना की पुलिस

दरभंगा के साइबर थाने की पुलिस ने करीब एक लाख रुपए ठगी के मामले मे वादी को पैसे लौटाकर उसे बड़ी राहत दे दी है। 1 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 के बीच बिराल थाना क्षेत्र के तालिबपुर गांव के रहने वाले गोविंद यादव की पत्नी मुन्नी देवी से साइबर अपराधियों

वादी मुन्नी देवी को प्रलोभन देकर उसके मोबाइल से ओटीपी लेकर गया के एक शख्स ने यह ठगी पांच किस्तों में की थी। उक्त घटना में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पूर्व में एक अभियुक्त पिंटू कुमार को गया जिला से गिरफ्तार की गई थी।

5 फरवरी 2025 को कुल साइबर फ्रॉड की राशि 1,00,968 रुपया न्यायालय के आदेश के आलोक में वादी मुन्नी देवी को साइबर थाना की ओर से वापस किया गया।

थाना अध्यक्ष बोले- कोर्ट के आदेश पर रिफंड की गई रकम

संबंध में पूछे जाने पर साइबर थाना अध्यक्ष ने बताया कि साइबर अपराधियों की ओर से ठगी किए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर पीड़ित को रिफंड कराया गया है। वहीं, मुन्नी देवी अपने पैसे को वापस पाकर काफी खुश दिखी। उसने साइबर थाना की पुलिस और दरभंगा प्रशासन को धन्यवाद दिया।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply