बिहार में 5 फरवरी से बढ़ सकती है ठंड: आज 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट, कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल – Patna News

Spread the love share


बिहार के 5 जिलों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट है। हल्के से मध्यम गति की पछुआ भी हवा चलेगी। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क, आसमान साफ और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। सुबह के समय हिमालय की तराई वाले जिलों में कोहरा छाया

पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि ‘दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को 3 और 8 फरवरी को प्रभावित कर सकते है। जिसके चलते एक बार फिर 5 फरवरी से कुछ दिनों के लिए ठंड बढ़ सकती है। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।’

रविवार को राज्य के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। उत्तर भाग में तराई से सटे जिलों भागलपुर और पूर्णिया में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। दक्षिण भाग में अधिकांश जिलों में धूप खिली रही।

हाजीपुर की हवा सबसे खराब

सर्दी के मौसम में बिहार की हवा भी दूषित हो गई है। रविवार को हाजीपुर की हवा सबसे खराब रही। यहां का AQI 276 रिकॉर्ड किया गया।

बिहार में 5 फरवरी से बढ़ सकती है ठंड: आज 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट, कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल - Patna News

आज पटना में सामान्य बना रहेगा मौसम ​​​​​​

पटना में आज मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह से ही धूप खिली रही। दिन चढ़ते ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हवा की रफ्तार कम रहने से ठंड का एहसास नहीं होगा।

बिहार में 5 फरवरी से बढ़ सकती है ठंड: आज 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट, कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल - Patna News

पिछले 24 घंटे के दौरान 30.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग की ओर से 10 जिलों का अधिकतम तापमान जारी किया गया है।

बिहार में 5 फरवरी से बढ़ सकती है ठंड: आज 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट, कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल - Patna News

इसके अलावा मोतिहारी सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने 10 जिलों के आंकड़े जारी किए हैं।

बिहार में 5 फरवरी से बढ़ सकती है ठंड: आज 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट, कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल - Patna News



Source link


Spread the love share