मुख्यमत्री नीतीश कुमार को आज बिहारवासियों को एक और बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल परियोजना के पहले चरण का शुभारंभ करेंगे। अब यह इलाका आजादी के 76 साल बाद राजधानी पटना से सीधे कनेक्ट हो जाएगा। एनएच-31 से राघोपुर तक का हिस्सा पूरी तरह बनकर तैयार है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया जाएगा। इस छह लेन गंगा पुल के निर्माण के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे थे। मैंने निर्माणाधीन कार्य का नियमित निरीक्षण कर पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। संतोष की बात है कि अब यह सपना साकार होने जा रहा है।
ट्रेंडिंग वीडियो
2 7 का
कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक छह लेन की सड़क बनाई गई है।
– फोटो : सोशल मीडिया।
महात्मा गांधी सेतु पर भी भार कम होगा
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल के लोकार्पण से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से पूरे वर्ष के लिए सड़क सम्पर्कता मिल जाएगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी। महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा।
3 7 का
कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक छह लेन की सड़क।
– फोटो : सोशल मीडिया।
राघोपुर से पटना पांच मिनट में पहुंचे
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि राघोपुर दियारा के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। इस इलाके के लोग दशकों से पीपा पुल और नावों के पटना से कनेक्ट थे। अब उन्हें स्थायी सड़क संपर्क मिलने जा रहा है। यह पुल अब राघोपुर को महज पांच मिनट में पटना से जोड़ देगा।
4 7 का
यह पुल गंगा नदी पर बनाया।
– फोटो : सोशल मीडिया।
100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल पाएगी गाड़ी
पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि यह तकनीक देश के गिने-चुने पुलों में ही इस्तेमाल की गई है, जिसमें केबल्स को डेक के नीचे एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक विशेष ढंग से जोड़ा गया है। इससे इसकी मजबूती कहीं अधिक हो जाती है। 19 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का सबसे खास हिस्सा है 9.76 किलोमीटर लंबा एक्स्ट्रा डोज केबल स्टे ब्रिज, जो गंगा नदी पर बनाया गया है। इसकी चौड़ाई 32 मीटर है और यह पुल 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि अब तक मानसून में पीपा पुल हटा दिया जाता था। तब राघोपुर पटना से कट जाता था। लेकिन इस स्थायी पुल के तैयार होने से दियारा के लोग सालभर आवागमन कर सकेंगे। इसके साथ ही, राघोपुर की मुख्य सड़क (पंसरिया चौक) को जोड़ने के लिए 17 करोड़ रूपये की लागत से संपर्क पथ का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न सिर्फ स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी बल्कि इस क्षेत्र में व्यापार, परिवहन और निवेश के नए रस्ते भी बनेंगे। दियारा क्षेत्र अब विकास की मुख्यधारा से जोड़ जाएगा और लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा।