मेडिटेशन
मानसिक स्ट्रेस न सिर्फ आपको मन से परेशान करता है बल्कि, ये शारीरिक रूप से भी आपको परेशान करता है। जी हां, स्ट्रेस की वजह से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है, आपके शरीर में एसिडिटी बढ़ सकती है, मोटापा बढ़ सकता है और डायबिटीज और हाई बीपी की संकट बढ़ सकती है। ऐसे तमाम समस्याओं में मेडिटेशन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस२० मिनट का मेडिटेशन आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं।
रोजाना 20 मिनट मेडिटेशन करने के फायदे:
-
मानसिक शांति के लिए जरूरी: रोजाना बस 20 मिनट मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से शांत करती है। इसकी वजह से आपको अपने एनर्जी को एक सही दिशा देने में मदद मिलती है। ये आपके न्यूरल और ब्रेन गतिविधियों को सही रखने में मदद करता है। इससे आपको मानसिक शांति मिलती है और आप बेहतर महसूस करते हैं। साथ ही ये आपको पूरे दिन गुस्सा और एंग्जायटी से भी बचाव में मदद करता है।
-
सांस से जुड़ी समस्याओं में कम: सांस से जुड़ी समस्याओं में 20 मिनट का मेडिटेशन काफी कारगर तरीके से काम करता है। जी हां, ये फेफड़ों के काम काज को तेज करने में मदद करता है। साथ ही जिन लोगों को ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी समस्याए हैं, उनके लिए भी 20 का मेडिटेशन करना फेफड़ों को मजबूत करने वाला हो सकता है।
-
ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव: ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी समस्याओं में 20 मिनट मेडिटेशन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। ये न सिर्फ आपके पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है बल्कि, ये पेट में सूजन और डाइजेस्टिव एंजाइम को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पेट में एसिडिटी और गैस की संकट को भी करने वाला है। तो, इन तमाम फायदे के लिए बस 20 मिनट का समय निकालें और मेडिटेशन करें।