टोहाना नगर पालिका कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन: पोर्टल से हाजरी और समय पर वेतन न मिलने से नाराज, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन – Tohana News

Spread the love share



टोहाना नगर पालिका के बाहर का दृश्य।

फतेहाबाद के टोहाना में नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिला नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की प्रमुख मांग पोर्टल से हाजरी की व्यवस्था को समाप्त करने की है।

कर्मचारियों का कहना है कि गांव से आने वाले कर्मचारियों को इस व्यवस्था से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर न पहुंच पाने की स्थिति में उनकी अनुपस्थिति दर्ज हो जाती है। फतेहाबाद, भूना, रतिया, टोहाना और जाखल में पिछले एक साल से सफाई अभियान के नाम पर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

2-3 महीने में एक बार वेतन मिल रहा

कर्मचारियों का कहना है कि हरियाणा के किसी भी अन्य निगम, परिषद या पालिका में ऐसा अभियान नहीं चल रहा है। कर्मचारियों ने शौचालयों की सफाई और रात्रि सफाई को अतिरिक्त काम बताया है। डोर टू डोर और अन्य ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को 2-3 महीने में एक बार वेतन मिल रहा है। कर्मचारियों ने साप्ताहिक छुट्‌टी की भी मांग की है।

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे जिला फतेहाबाद में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply