दबंगों ने पीट-पीटकर गर्भ में बच्चे को मार डाला: पूर्णिया में पति बोला- बख्श देने की गुहार लगाती रही पत्नी, कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा, हुई FIR – Purnia News

Spread the love share


पूर्णिया में तीन माह की प्रेग्नेंट महिला को इतना पीटा गया कि गर्भ में ही उसके बच्चे की मौत हो गई। सोमवार को पति ने कहा कि 66 डिसमिल जमीन को लेकर दबंगों से विवाद था। इसी विवाद में एक फरवरी को लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर दबंगों ने मेरी पत्नी और परिवार

महिला छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन दबंगों ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे लाठी-डंडे से मारते रहे। अस्पताल में इलाज के दौरान पता चला कि पत्नी के गर्भ में पल रहा बच्चा दुनिया में आने से पहले ही मारा गया है। महिला फिलहाल सदर अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। सोमवार को रिपोर्ट्स आने के बाद पता चला कि महिला के बच्चे की मौत हो चुकी है।

दबंगों की मारपीट में महिला के अंदर पल रहे 4 माह के नवजात की मौत हो गई।

पति सूलीनदर सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी रेणु देवी 3 माह की गर्भवती थी। विश्वासपुर गांव के रहने वाले दबंग बिजिंदर सिंह से मेरा 66 डिसमिल जमीन को लेकर साल भर से विवाद चल रहा है।

एक फरवरी की सुबह दबंग दर्जन भर लोगों के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे थे। खेत में लगी हरी सब्जियों की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। हम लोगों को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, हमने सोमवार को डायल 112 को कॉल कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही विरोधी पक्ष खेत छोड़कर भाग निकले।

घर के 4 सदस्य हैं घायल

इसके बाद मैं थाना में आवेदन देने पहुंचा था। रेणु देवी परिवार के 3 अन्य सदस्यों के साथ बाजार से होकर घर लौट रही थी कि तभी दबंगों ने लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी। पत्नी रेणु के साथ परिवार के अन्य घायलों में दरोगा सिंह (60), मेघनाथ कुमार (30) और बनारसी देवी (65) शामिल हैं।

अस्पताल में भर्ती महिला।

अस्पताल में भर्ती महिला।

पीड़ित पक्ष ने दिया थाना में आवेदन

इस दौरान पत्नी उन दबंगों से खुद को बख्श देने की गुहार लगाती रही, मगर उन्होंने एक नहीं सुनी। उन्होंने पत्नी और घर के सदस्यों को बेरहमी से पीटा। वहीं, बच्चे की मौत से महिला गहरे सदमे में है। आरोपों को लेकर विरोधी पक्ष के बिजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से मारपीट हुई है। उनकी ओर से भी दो लोग घायल हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से स्थानीय डगरूआ थाना में आवेदन दिया गया है।

डगरूआ थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है। पीड़िता के पक्ष से मामला दर्ज कर लिया गया है। आज हुई नवजात की मौत का मामला परिजनों के जरिए संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply