दमोह पुलिस ने मिशन अस्पताल प्रबंधन समिति के खिलाफ अवैध कैथ लैब संचालन का केस दर्ज किया है। जबलपुर के डॉक्टर अखिलेश दुबे ने सीएमएचओ मुकेश जैन को शिकायत की थी कि उनके नाम का दुरुपयोग कर फर्जी रजिस्ट्रेशन से कैथ लैब चलाई जा रही है।
।
डॉक्टर दुबे ने ऑनलाइन दस्तावेजों में अपने फर्जी हस्ताक्षर पाए। सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
आरोपियों में सेन्ट्रल इंडिया क्रिश्चियन मिशन के अशीम न्यूटन, फ्रेंक हैरीशन, इंदू लाल, जीवन मैसी, रोशन प्रसाद, कदीर यूसुफ, डॉ. अजय लाल, संजीव लैम्बर्ड और विजय लैम्बर्ड शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ मध्यप्रदेश उपचारगृह और रुजोपचार अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
बीते दिनों अधिकारियों ने कैथ लैब को सील कर दिया था।
पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।