धर्मशाला में NHAI अधिकारियों पर हमले की निंदा: भाजपा नेता बोले-मंत्री अनिरुद्ध सिंह इस्तीफा दें, सुक्खू सरकार में बढ़ रही तानाशाही – Dharamshala News

Spread the love share



त्रिलोक कपूर, सदस्य भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद।

हिमाचल प्रदेश में एनएचएआई के अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांगड़ा के धर्मशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय परिषद सदस्य त्रिलोक कपूर ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने मंत्री अनिरुद्ध सिंह के इस्तीफे की मांग की ह

जानकारी के अनुसार घटना में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने एनएचएआई के अधिकारी जिंदल पर पानी से भरे जग से हमला किया। बचाव में आए अधिकारी योगेश को भी पीटा गया। दोनों अधिकारी इस हमले में घायल हुए।

सीएम से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

त्रिलोक कपूर ने कहा कि यह घटना प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस मंत्री ने सार्वजनिक रूप से कानून की धज्जियां उड़ाई, उसे मंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

सुक्खू सरकार में तानाशाही बढ़ने का आरोप

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार में तानाशाही बढ़ती जा रही है। अधिकारी डर के साए में काम कर रहे हैं। आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने एक महिला पुलिस अधिकारी के तबादले का उदाहरण दिया। यह तबादला कांग्रेस विधायक की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करने के कारण किया गया था।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि की छवि को धूमिल किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे और प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply