पंजाब और चंडीगढ़ में आज घनी धुंध और शीत लहर का अलर्ट
पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को आज (गुरुवार) भी शीतलहर और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इसके बाद 12 जनवरी तक राज्य में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम त
.
बठिंडा में सबसे ज्यादा 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में 18.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अमृतसर, कपूरथला और तरनतारन के लिए सुबह 9 बजे तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
विभाग के मुताबिक, इस समय ट्रैफिक धीमी गति से चलता है। ऐसे में लोगों को वाहन चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही, यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इसके अलावा लोगों को सुबह की सैर से भी बचना चाहिए।
नौ बजे तक पंजाब के तीन जिलों में घनी धुंध का अलर्ट।
आठ जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज आठ जिलों अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है।
वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मलेरकोटला में घने कोहरे का येलो अलर्ट है।
लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि 10 तारीख को कोहरे से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
पंजाब और चंडीगढ़ में ऐसा रहेगा मौसम।
संगरूर, अमृतसर और एसबीएस नगर में सर्द रातें
मौसम विभाग के अनुसार संगरूर, अमृतसर और एसबीएस नगर में भी रातें सर्द हैं। 8 जनवरी को इन सभी जगहों पर रात का तापमान 3 डिग्री से 3.5 डिग्री के बीच रहा। जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा। हालांकि, इसके मुकाबले हिमाचल से सटे चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मोहाली में तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया है।