हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) ने अपने होटलों में 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट का ऐलान किया है। निगम द्वारा रविवार शाम जारी आदेशानुसार, यह डिस्काउंट 3 जनवरी से 15 अप्रैल तक पूरे विंटर सीजन में मिलता रहेगा।
.
देशभर के टूरिस्ट इसका फायदा उठा सकेंगे। प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में इन दिनों बर्फ गिरी हुई है और आने वाले दिनों में बर्फबारी की उम्मीद की जा रही है। इसे देखने के लिए देशभर से टूरिस्ट पहाड़ों का रुख करता है। ऐसे में पर्यटक निगम के होटलों में छूट का फायदा उठा सकते है।
5000 का कमरा, 3000 में
40 प्रतिशत तक डिस्काउंट के बाद 5000 रुपए का कमरा अब 3000 रुपए, 30 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 3500 रुपए में मिलेगा। इसी तरह 30 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 2000 रुपए का कमरा 1600 और 40 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 2000 रुपए का कमरा 1200 रुपए में मिलेगा।
20 से 40% डिस्काउंट
2 जनवरी तक प्रदेश के ज्यादातर लोकेशन पर निगम के होटल पूरी तरह पैक चल रहे थे। इस वजह से ज्यादातर होटलों में छूट नहीं थी। मगर अब टूरिस्ट की संख्या में कमी के बाद निगम ने डिस्काउंट का ऐलान किया है। निगम ने 20 से 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट का फैसला लिया है।
प्रदेश में निगम के 56 होटल
प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में पर्यटन निगम के 56 से ज्यादा होटल है। इनमें से केवल 6 होटल में ही डिस्काउंट नहीं मिलेगा। इसी तरह रिवालसर में छैइयू फेस्टिवल के दौरान 6 मार्च से 10 मार्च तक टूरिस्ट इन रिवालसर होटल में भी डिस्काउंट नहीं मिलेगा।
प्राइवेट होटेलियर भी छूट दे रहे
पीक विंटर सीजन खत्म होने के बाद अब प्राइवेट होटेलियर भी डिस्काउंट दे रहे है। यह कई जगह 35 से 40 प्रतिशत तक है।
यहां देखे किस होटल में किसनी छूट….